इस्तांबुल: सैन्य विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त,  4 जवानों की मौत

Monday, Nov 26, 2018 - 03:06 PM (IST)

इस्तांबुलः इस्तांबुल के रिहायशी इलाके में तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चार जवानों की मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि विमान क्रैश कैसे हुआ। घटनास्थल पर जांच और बचाव दल पहुंच चुका है।  
 

 जानकारी के अनुसार विमान इस्तांबुल के सांकाक्टेपे में दो अपार्टमेंट ब्लॉक के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ और दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। अनाडोलू एजेंसी ने कहा कि हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण मिशन पर था। संकाक्टेपे शहर  दो महाद्वीपों से घिरा हुआ है। 

 

Tanuja

Advertising