TTP ने पाक सैनिक का सिर कलम कर शव पेड़ पर लटकाया, साथ रखी धमकी भरी चिट्ठी

Wednesday, Dec 07, 2022 - 01:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः आतंकवाद को शह देने वाले पाकिस्तान को अब खुद इसका शिकार होना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP)  ने अफगानिस्तान की बॉर्डर से सटे खैबर पख्तूख्वा में एक पाकिस्तानी सैनिक का कत्ल  करने के बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया। शव के साथ एक धमकी भरी चिट्ठी भी लगाई जिसमें स्थानीय लोगों से कहा गया  कि मरने वाले के जनाजे में शिरकत वाले को  बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। मारे गए पाकिस्तानी सैनिक का नाम रहमान जमान बताया गया है। अफगानिस्तान के जर्नलिस्ट सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है।

 

कुछ और लोगों ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर ही जानकारी दी है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान सेन या सरकार की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सुहैब के मुताबिक- फौजी रहमान का सिर काटने की घटना बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। बाद में उसका सिर बाजार में एक पेड़ से लटका दिया गया। शव के साथ स्थानीय पश्तो भाषा में लिखी एक चिट्ठी भी थी। इसमें लिखा था कि कोई भी व्यक्ति मारे गए सैनिक के जनाजे में शिरकत न करे। वरना इसका अंजाम बुरा होगा।

 

नोबेल पीस प्राइज विनर पाकिस्तान की एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई के पिता जियाउद्दीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी इलाके की एक और घटना के बारे में जानकारी दी है। जियाउद्दीन के मुताबिक- सोमवार देर रात बन्नू जिले के जानी खेल एरिया के एक घर में TTP के आतंकी घुसे। यहां उन्होंने रहमानउल्लाह और उनके बेटे शाहिद की गोली मारकर हत्या कर दी। रहमानउल्लाह का शव भी पेड़ से लटका दिया गया। इस परिवार में सिर्फ एक 10 साल की बच्ची ही बची है। जियाउद्दीन ने उसका फोटो भी शेयर किया है।

Tanuja

Advertising