अमेरिका सऊदी तेल संयंत्रों पर हमले का जवाब देने को तैयार: ट्रंप

Monday, Sep 16, 2019 - 10:00 AM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अमेरिका तैयार है। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति ने एक संभावित अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है।

 

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ सऊदी अरब मे तेल संयंत्र पर हमला हुआ। हमारे पास यह मानने का वाजिब कारण है कि हम अपराधी को जानते हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो हम तैयार हैं लेकिन हम इसके बारे में सऊदी अरब से जानना चाहते हैं कि इस हमले का क्या कारण है।''

 

यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार को एक बड़ी तेल कंपनी अरामको के दो बड़े तेल संयंत्रों पर हमले का दावा किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हालांकि इसके लिये ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘‘ दुनिया के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी पर हमले'' को लेकर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो यह बताता हो कि हमला यमन ने किया है। 

Tanuja

Advertising