ट्रंप को पसंद नहीं ब्रेक्सिट समझौता, बताया कारण

Tuesday, Nov 27, 2018 - 05:29 PM (IST)

वॉशिंगटनः व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच का ब्रेक्सिट समझौता पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि ईयू को अधिक फायदा होगा और अमेरिका एवं ब्रिटेन के बीच व्यापार बाधित हो सकता है।

ट्रंप ने कहा कि ब्रेक्सिट को हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर आप इस समझौते को समझें तो इससे हमारा ब्रिटेन के साथ व्यापार बाधित हो सकता है और यह अच्छी चीज नहीं है। बता दें कि यूरोपीय संघ के सदस्यों ने रविवार को ऐतिहासिक ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी दे दी है।  

ईयू परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्विटर पर लिखा, "ईयू27 ने यूरोपीय संघ-ब्रिटेन के संबंधों के भविष्य पर राजनीतिक घोषणापत्र तथा निकलने का समझौते का समर्थन किया है।" ब्रसेल्स में एक विशेष शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जुंकर ने कहा कि यह एक 'दुखद दिन' था। वह ब्लॉक के कार्यकारी प्रमुख भी हैं। 
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश का यूरोपीय संघ को छोड़ते देखना खुशी या जश्न का मौका नहीं है। ब्लॉक की ओर से समझौते पर बातचीत करने वाले फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री मिशेल बार्नियर ने कहा, "हम साथी, सहयोगी और मित्र बने रहेंगे।" ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा, लेकिन 21 और महीनों के लिए उसके एकल बाजार में बना रहेगा।

Tanuja

Advertising