ट्रंप के बारे में साबित हो गई ये बात, अमरीकी इतिहास शर्मिंदा !

Sunday, Feb 19, 2017 - 12:08 PM (IST)

वॉशिंगटनः इमीग्रेशन से लेकर मेक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने जैसे विवादित फैसले लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप की पॉपुलैरिटी तेजी से घटी है। एक सर्वे में अमरीकी प्रेसिडेंट के पहले महीने के काम की सिर्फ 40% लोगों ने तारीफ की है। यह 64 साल में किसी अमरीकी प्रेसिडेंट का सबसे खराब परफॉर्मेँस है जिससे अमरीकी इतिहास शर्मिंदा सा लग रहा है। इससे पहले मिड फरवरी के सर्वे में क्लिंटन (51%) की पॉपुलैरिटी सबसे कम थी। 

सर्वे एजेंसी गैलप ने 13-15 फरवरी के बीच अमरीका के 50 राज्यों में ये सर्वे किया। ट्रम्प की पॉपुलैरिटी के बारे में यह 25 दिन में दूसरा सर्वे था। इसके मुताबिक 15 फरवरी को उन्हें 40% लोगों का सपोर्ट हासिल था, जबकि 22 जनवरी को 45% लोग उनके साथ थे। यानी 25 दिन में ही 5% सपोर्टर्स उनका साथ छोड़ गए। वे अमरीका के ऐसे पहले प्रेसिडेंट हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पहले ही महीने में 50% से कम है। 

इससे पहले हुए सर्वे में आेबामा को 63% वोट मिले थे। सर्वे में सिर्फ एक बात ट्रंप के फेवर में है कि उन्हें अपनी रिपब्लिकन पार्टी में 87% लोगों का सपोर्ट हासिल है।
माना जा रहा है कि ट्रंप की पॉपुलैरिटी उनकी इमीग्रेशन पॉलिसी और पूर्व सिक्युरिटी एडवाइजर माइकल फ्लिन के इस्तीफे के कारण घटी।  उधर, फॉक्स न्यूज ने अपने एक सर्वे के हवाले से कहा है, 45% लोग मानते हैं कि व्हाइट हाउस मीडिया से ज्यादा सही बोलता है। वहीं, ऐसा नहीं मानने वालों की तादाद 42% है।

   

Advertising