जन्मजात नागरिकता को लेकर नया झटका देने की तैयारी में ट्रंप

Thursday, Aug 22, 2019 - 10:54 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जन्मजात नागरिकता को लेकर बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्मे उन बच्चों की दी जाने वाली जन्मजात नागरिकता समाप्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं।

ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा,‘‘हम जन्मजात नागरिकता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। स्पष्ट कहूं तो यह बकवास है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जन्मजात नागरिकता यह है कि हमारी जमीन में आपका बच्चा हुआ है।

आप सीमा पार से आते हैं, बच्चे को जन्म देते हैं, बधाई हो, बच्चा अब अमेरिकी नागरिक है।... हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।'' गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह जन्मजात नागरिकता को समाप्त करेंगे।

Tanuja

Advertising