मेरे मित्र मोदी से बातचीत बहुत अच्छी रही: डोनाल्ड ट्रंप

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 10:50 AM (IST)

International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनकी अपने ''मित्र'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ''बहुत अच्छी बातचीत'' हुई। ट्रंप ने मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ''मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह मेरे मित्र हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।'' ट्रंप ने मंगलवार को मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार साझा किए थे, जहां अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है।

अमेरिका और ईरान ने सात अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। इस युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग बंद कर दिए हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम संकरा रास्ता है। ट्रंप और मोदी के बीच मंगलवार को बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, 40 मिनट तक चली बातचीत का समापन ट्रंप ने मोदी से यह कहते हुए किया, ''हम सब आपसे प्यार करते हैं।'' मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच दूसरी बातचीत थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News