ट्रंप ने नेपाल के संविधान दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Monday, Sep 18, 2017 - 12:19 PM (IST)

काठमांडो: नेपाल के संविधान दिवस से पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को बधाई देते हुए कहा है कि अमरीका शांति एवं समृद्धि की दिशा में नेपाल की प्रगति में उसका सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।


नेपाल 19 सितंबर को अपने संविधान की दूसरी वर्षगांठ मनाने वाला है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को कल भेजे एक संदेश में ट्रंप ने कहा कि नेपाल के लोगों के लिए यह एक महान दिन है और अमरीका की जनता नेपाल में लोकतंत्र के इस जश्न का स्वागत करती है। साझा सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए नेपाली लोगों का शुक्रिया जताते हुए ट्रंप ने दोहराया ‘‘शांति एवं समृद्धि की दिशा में नेपाल की निरंतर प्रगति के लिए अमरीका सरकार सहयोग करती रहेगी।’’

Advertising