शरणार्थियों की एंट्री पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 2018 में होंगे ये बदलाव

Wednesday, Sep 27, 2017 - 10:42 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका के ट्रंप प्रशासन की आने वाले वर्ष में 45 हजार शरणार्थियों को शरण देने की योजना है जो अब तक के इतिहास की सबसे कम संख्या होगी।ट्रंप प्रशासन अगले साल 45,000 से ज्यादा शरणार्थियों को अमरीका में आने की मंजूरी नहीं देगा। 


 इस निर्णय को वैश्विक मानवतावादी संकट के बढ़ते दौर को भी नजरअंदाज करना माना जा रहा है।निर्णय के दो प्रमुख जानकार लोगों ने यहां यह जानकारी दी। दरअसल 1980 में जब से अमरीकी शरणार्थी कानून बना है तबसे अब तक की यह सबसे कम संख्या होगी। इससे पहले किसी भी वर्ष यह संख्या 67 हजार से नीचे नहीं रही है और हाल के वर्षाें में तो यह संख्या 70 से 80 हजार के बीच रही है।

दोनों अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही अपने निर्णय का एलान करेगा।गौरतलब है कि वाल स्ट्रीट जनरल ने सबसे पहले 45 हजार की संख्या को लेकर रिपार्ट प्रकाशित की थी।  

Advertising