अमरीका व मैक्सिको में सीमा रेखा को लेकर वाकयुद्ध

Saturday, Feb 18, 2017 - 05:04 PM (IST)

वॉशिंगटनः आजकल अमरीका व मैक्सिको में सीमा रेखा को लेकर वाकयुद्ध चल रहा है। अमरीका-मैक्सिको की सीमा 3201 किमी लंबी है। ट्रंप इस सीमा पर1360 किमी लंबी दीवार बनाना चाहते हैं। कोलोराडो राज्य के नदी डेल्टा में भी सीमा का कुछ हिस्सा है, लेकिन वहां दीवार नहीं बननी है।

यह दीवार कैलिफोर्निया, एरिजोना,न्यू मैक्सिको, टैक्सास  राज्यों में बनेगी जिसपर 136 अरब रुपए खर्च होंगे। इस रकम को जुटाने के लिए अमरीका में आयातित वस्तुओं पर 20 फीसदी कर लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके अमरीका आने वालों को रोकने के लिए यह दीवार बनाई जा रही है।

 

Advertising