अमरीका की चुनावी बहस में पहली बार हिलेरी, ट्रंप का होगा आमना सामना

Monday, Sep 26, 2016 - 05:55 PM (IST)

न्यूयार्क: व्हाइट हाऊस के लिए दौड़ तेज होने के बीच हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रसारित होने वाली बहस को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । फिलहाल, हिलेरी को ट्रंप पर बढ़त बनाते देखा गया है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 90 मिनट चलने वाली इस प्रथम बहस को 10 करोड़ अमरीकी लोगों के देखने की उम्मीद है । इस साल होने जा रहे चुनाव से छह हफ्ते पहले एेसा हो रहा है।गौरतलब है कि 1980 में डैमोक्रेट राष्ट्रपति जिमी कार्टर और रिपब्लिकन रोनाल्ड रीगन के बीच हुई बहस को 8 करोड़ लोगों ने देखा था। किसी बड़ी पार्टी ने पहली बार एक महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है जिनका नाम हिलेरी क्लिंटन(68) है। 
 

Advertising