पुतिन की आलोचना के लिए ट्रंप ने साधा हिलेरी पर निशाना

Friday, Oct 28, 2016 - 05:23 PM (IST)

स्प्रिंगफील्ड(अमरीका): डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को लेकर हिलेरी क्लिंटन के बेहद सख्त होने की आलोचना की है। ट्रंप की इस प्रतिक्रिया से रूसी राष्ट्रपति के साथ रिपब्लिकन उम्मीदवार के संबंध पर लोगों की भवें एक बार फिर तन गई हैं।

आेहायो के स्प्रिंगफील्ड में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने हिलेरी द्वारा रूसी नेता की आलोचना किए जाने का मुद्दा उठाया। पश्चिमी देशों में पुतिन अपनी सैन्य आक्रामकता और लोकतंत्र-विरोधी प्रवृत्तियों के चलते बदनाम हैं। ट्रंप ने रूस को परमाणु हथियारों से लैस बताते हुए हजारों लोगों की भीड़ को कहा,‘‘वह पुतिन के बारे में बहुत गलत बोलती हैं और मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा है।’’ उन्होंने सवाल उठाया,‘‘आप किसी के बारे में इतना बुरा कैसे बोल सकती हैं?’’पुतिन के बारे में कुछ भी बुरा बोलने में विफल रहने के लिए ट्रंप के पूरे प्रचार अभियान के दौरान उनकी आलोचना होती रही है और अमरीकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि उन्हेें हालिया हैकिंग प्रयासों और रूस के बीच के संबंध का पता चला है। एेसा लगता है कि यह हैकिंग नवंबर के चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए की गई थी। 

Advertising