ट्रंप ने व्यापार को लेकर चीन को फिर चेताया

Wednesday, Jul 25, 2018 - 10:57 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरीका के साथ व्यापार में चीन ‘ अनैतिक ’ तरीके से व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अभी तक चीन के साथ अच्छा बर्ताव कर रहा है। इसके साथ ही अमरीकी राष्ट्रपति ने चेताया कि दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच चीन के खिलाफ अधिक कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

अमरीका ने इस महीने चीन के 34 अरब डॉलर के उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था। उन्होंने कहा था कि चीन के करीब 550 अरब डॉलर के उत्पाद इस अतिरिक्त शुल्क के दायरे में आ सकते हैं। यह चीन द्वारा पिछले साल अमरीका को किए गए कुल निर्यात से भी ज्यादा है। 

ट्रंप ने ट्वीट किया , ‘‘ चीन हमारे किसानों को लक्ष्य कर रहा है। वह जानता है कि मैं किसानों से प्यार करता हूं।’’ ट्रंप ने कई अन्य ट्वीट कर अमरीका के ही कुछ उन लोगों की आलोचना की जो कह रहे हैं कि चीन के साथ शुल्क युद्ध से अमरीका को नुकसान हो रहा है।  

 

Pardeep

Advertising