G 20 Summit: ट्रम्प, आबे ने नहीं की अमेरिका-जापान सुरक्षा संधि पर चर्चा

Friday, Jun 28, 2019 - 06:24 PM (IST)

ओसाका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर बैठक में सुरक्षा संधि पर चर्चा नहीं की है। जापानी विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव ताकेशी ओसुगा ने आज यह जानकारी दी। इस संधि पर 1951 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसमें कहा गया था कि जापान पर हमला होने की स्थिति में अमेरिका उसकी रक्षा करेगा।


इस संधि के औचित्य पर  ट्रंप ने यह कहकर सवाल उठाया था कि अगर अमेरिका पर कोई हमला होता है तो जापान उसकी कोई मदद नहीं कर सकता है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी टेलीविजन पर लेगा जबकि अमेरिका जापान पर हमले की सूरत में अपने पूरे संसाधनों से उसका बचाव करेगा। ट्रम्प के इस बयान के ठीक एक दिन बाद यह बैठक हुई है। उन्होंने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि विश्व के अधिकतर देश अमेरिका का खूब फायदा उठाते हैं। अगर जापान पर हमला होता है, तो हम उसके समर्थन में युद्ध लड़ेंगे और अपने संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करेंगे लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो उस हालत में जापान से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलेगी। 


एक रिपोटर् में कहा गया था कि अमेेरिकी राष्ट्रपति जापान और अमेरिका के बीच हुए इस सैन्य गठबंधन समझौते को वापस लेने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार यह एकतरफा है। श्री ओसुगा ने अपने बयान में कहा कि द्विपक्षीय सम्मेलन में जापान-अमेरिका सुरक्षा संधि पर चर्चा नहीं की गयी।

vasudha

Advertising