''बिखर रही ट्रंप की टीम, मुश्किल में  वॉशिंगटन''

Sunday, Feb 19, 2017 - 06:22 PM (IST)

वॉशिंगटन: म्यूनिख(जर्मनी) रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की टीम बिखर रही है। उनकी टीम में एक तरह से उधेड़बुन की स्थिति है। मैक्केन यहां म्यूनिख सिक्युरिटी कान्फ्रेंस (एम.एस.सी.) में हिस्सा लेने आए हुए थे। मैक्केन ने ये भी कहा कि ट्रंप प्रशासन  में जो भी चल रहा है, उसे कतई अच्छा नहीं कहा जा सकता। वॉशिंगटन इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है।

जॉन मैक्केन को ट्रंप का धुर विरोधी माना जाता है। कैम्पेन के वक्त से ही मैक्केन, ट्रंपको आड़े हाथों ले रहे थे। मैक्केन के मुताबिक, "मुझे लगता है कि माइकल फ्लिन (पूर्व एन.एस.ए.) मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन  परेशानी में रहा।" "ट्रंप एक वक्त एक बयान जारी करते हैं और दूसरे मौके पर खुद ही उसे गलत करार दे देते हैं। इससे ये सीखा जा सकता है कि कोई  राष्ट्रपति कैसे अपनी ही बात को गलत साबित कर देता है।" 

ये बात भी सामने आ रही है कि यूरोपीय सरकारों को ट्रंप की फॉरेन पॉलिसी को लेकर कोई रवैया समझ में नहीं आ रहा। फिर चाहे नाटो का मुद्दा हो, रूस-ईरान या फिर इजरायल का। "अमेरिका इस वक्त ग्लोबल लीडरशिप की भूमिका में नहीं है। इमिग्रेंट्स को लेकर यू.एस. में पॉलिसी बदली जा रही हैं। सच को झूठ से अलग करने को लेकर कोई इच्छा नहीं दिखा रहा। इसे अच्छा नहीं कहा जा सकता।"

मैक्केन ने यूरोपीय फोरम से कहा कि अमरीका के आगे हथियार न डालें। मैक्केन ने कहा, "दोस्तों, कोई गलतियां न करें। ये खतरनाक वक्त है। आपको अभी अमरीका को किसी गिनती में नहीं गिनना चाहिए।" एम.एस.सी में  अमरीका के डिफेंस मिनिस्टर जेम्स मैटिस ने कहा, "हम अपने नाटो के सहयोगियों को बताना चाहते हैं कि अमरीका, रूस के भूमध्य सागर के पूर्वी और दक्षिणी देशों में छेड़ी गई जंग का समर्थन नहीं करता।"
 
 

Advertising