ट्रंप, आबे ने उत्तर कोरिया पर की चर्चा

Sunday, Jul 09, 2017 - 05:45 PM (IST)

हैम्बर्ग: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की है।

आबे ने ट्रंप के साथ कल मुलाकात में कहा कि वर्तमान समय में उत्तर कोरिया सहित एशिया प्रशांत क्षेत्र में जिस प्रकार सुरक्षा का माहौल देखता हूं वह तेजी से गंभीर हो रहा है। दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के साथ- साथ क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की है। 
 

Advertising