खतरनाक रसायन से भरा ट्रक नदी में गिरा,  2 की मौत

Friday, Jan 20, 2017 - 01:18 PM (IST)

बीजिंग : उत्तरी चीन के शांक्शी प्रांत में बेंन्जीन से भरे एक ट्रक और एक बस में टक्कर होने के बाद ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा कल युनचेंग सिटी के शिनजांग काउंटी में हुआ।

एक ट्रक जिसमें 25 टन से अधिक बेहद खतरनाक रसायन कच्चा बेंन्जीन भरा हुआ था वह पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए फेन्हे नदी में जा गिरा।   बेंन्जीन का इस्तेमाल प्लास्टिक के निर्माण होता है। यह मनुष्यों में रक्त निर्माण प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बेन्जीन का हल्का रिसाव हुआ है। पर्यावरण संरक्षण अधिकारी इसकी मात्रा का पता लगा रहे हैं। 

Advertising