मेडागास्कर में आए उष्णकटिबंधीय तूफान ने मचाई भारी तबाही, 30 लोगों की मौत, 20 अन्य लापता

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 11:07 PM (IST)

एंटानानैरिवोः मेडागस्कर में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘चेनसो' के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लापता है, जबकि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी सोमवार के अस्थायी आकलन के बाद दी गई। 
PunjabKesari
मेडागस्कर के राष्ट्रीय संकट एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि तूफान गत बृहस्पतिवार को द्वीपीय देश के पूर्वोत्तर तट से टकराया था और इससे करीब 89 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मेडागास्कर की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि तूफान अब देश को पार कर मोजाम्बिक चैनल में प्रवेश कर चुका है और इसकी वजह से 170 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाएं चली थी और मूसलाधार बारिश हुई थी। 
PunjabKesari
संकट और आपदा कार्यालय के कर्नल फाले एरिटियाना ने बताया कि तूफान की वजह से मकान ध्वस्त होने और भूस्खलन की घटना हुई जिनके मलबे में कई लोग फंस गए। तूफान की वजह से अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है और कई सड़के बह गई हैं और कई पुल गिर गए हैं। करीब 33 हजार लोगों को बोइनी क्षेत्र में अपना घर छोड़ना पड़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News

Recommended News