जर्मनी में आपस में टकराई रेल गाड़ियां, 20 घायल

Tuesday, Apr 03, 2018 - 11:56 PM (IST)

बर्लिनः जर्मनी के दुइसबर्ग शहर में मंगलवार को दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दो रेलगाडिय़ां सुरंग में एक दूसरे से टकरा गई। 

रेल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 20 लोगों को चोटें आईं हैं। एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना तीन बजकर 20 मिनट पर रुहर नदी के नीचे बनी सुरंग में हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए है। 

Punjab Kesari

Advertising