ट्रैफिक से परेशान इस शख्स ने बना डाला खुद का हेलिकॉप्टर, तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे आप

Tuesday, Dec 03, 2019 - 11:25 AM (IST)

जकार्ता: जब भी आप ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो आपका मन करता है कि आप उड़कर जाम वाली जगह से दूर निकल जाएं। बस यही बात इंडोनेशिया के जकार्ता में रहने वाले जुजुन जुनैदी के दिमाग में बैठ गई। उन्होंने खुद का हैलीकॉप्टर बना डाला। जुजुन जुनैदी कहते हैं कि वे रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से ऊब गए थे। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वे अपना हैलीकॉप्टर बनाएंगे और उसी में उड़ेंगे।

जुनैदी ने बताया कि वह गाडिय़ों के मैकेनिक हैं और उन्होंने 18 महीने पहले हैलीकॉप्टर बनाना शुरू किया था। तब से अब तक वह 1.50 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। जुनैदी ने बताया कि उनके हैलीकॉप्टर की लंबाई 26 फुट है। यह पैट्रोल से उड़ेगा। इसमें 700 सी.सी. का 23 हॉर्सपावर का जैनरेटर लगाया गया है। अभी तक इसका उडऩे वाला परीक्षण नहीं किया गया है।

Anil dev

Advertising