इस देश के जेलों की है घिनौनी सच्चाई,  तानाशाह की क्रूरता से कांपती है रूह !

Monday, May 01, 2017 - 04:40 PM (IST)

 

प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया के जेल में गार्ड का काम कर चुकी लिम हाई-जिन ने हाल ही में मीडिया को इन जेलों की घिनौनी सच्चाई बताई है। जिम ने चीन के बॉर्डर के समीप बने कैम्प 12 में 17 साल की उम्र से गार्ड की नौकरी करना शुरू किया था। यहां करीब 7 सालों तक काम किया था। इस दौरान उन्होंने ऐसी कई चीजें देखी, जो तानाशाह की क्रूरता और लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है।

लिम ने अपने खुलासे में बताया कि यहां जेल में काम करने वाले गार्ड्स को ये बताया जाता है कि कैदियों को इंसान न समझें। बल्कि उन्हें कहा जाता है कि कैदियों को जानवर समझ उनके साथ सख्ती से पेश आएं।उन्होंने जेल में कैदियों को भूख से तड़पकर मरते हुए देखने की बात भी कही। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब दो कैदी जेल से भाग गए, तो उनके परिवार के 6 लोगों को मार दिया गया। बाद में उन दोनों भाइयों को भी मौत के घाट उतार दिया गया। 

लिम ने बताया कि इन जेलों में काम करने वाले गार्ड्स महिला कैदियों के साथ रेप करते हैं। एक बार जिम ने अपनी आंखों के सामने एक महिला कैदी को जिन्दा जलते देखा था। कैदी की गलती इतनी थी कि उसने एक गार्ड को परेशान किया था। इन जेलों में कैदियों को सुबह 5 बजे उठा दिया जाता है। उसके बाद इनसे लगातार 16 घंटे काम करवाया जाता है।इन्हें एक दिन की भी छुट्टी नहीं दी जाती है। अगर किसी से कोई गलती हो जाए, तो उन्हें भूखे रहने की सजा दी जाती है।

कई बार जिम ने कैदियों को सांप पकड़कर खाते हुए भी देखा था।इन जेलों में कई कैदियों को मौत की सजा दे दी जाती है या माइंस में काम करते हुए दुर्घटना में वो अपनी जान गंवा देते हैं। नार्थ कोरिया के इन जेलों, जिसे लेबर कैंप भी कहते हैं, वहां करीब 2 लाख से ज्यादा लोग बंद हैं। जिम के मुताबिक, इस जगह के अंदर टाइट सिक्युरिटी रहती है। इसलिए अंदर क्या होता है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जिम ने अंदर कैदियों की सड़ती हुई लाशें भी देखने की बात भी बताई। कुछ दिनों पहले इन जेलों की सीक्रेट फोटोज जारी की गई थी जो सैटेलाइट के जरिए चोरी से खींची गई थीं।
 

Advertising