US शीर्ष सैन्य अधिकारी का दावा-अफगान के आधे जिलों पर तालिबानी आतंकियों ने कर लिया कब्जा

Thursday, Jul 22, 2021 - 11:12 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान के नियंत्रण की लड़ाई में ‘‘रणनीतिक गति'' हासिल करता दिख रहा है। मिले ने बुधवार को पेंटागन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह अफगानिस्तान की सुरक्षा, अफगानिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा होगी।''  मिले ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में लगभग आधे जिला मुख्यालय तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे में हैं।  उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लगभग 212 तथा 214 जिला मुख्यालय तालिबानी आतंकवादियों के नियंत्रण में हैं, जो कुल जिलों 419 के लगभग आधा हैं।'

 

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तालिबानी आतंकवादियों का पक्ष भारी है क्योंकि उन्होंने पिछले छह महीनों में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने हालांकि 34 प्रांतीय राजधानियों में से किसी पर भी कब्जा नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि तालिबान अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है और इस बीच अफगान सुरक्षा बल काबुल सहित प्रमुख जनसंख्या केंद्रों की सुरक्षा के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। मिले ने कहा, ‘‘ तालिबान ने छह, आठ, 10 महीनों के दौरान काफी बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है, इसलिए तालिबान रणनीतिक गति हासिल करता दिख रहा है।''

 

पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी की प्रक्रिया 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और यह 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी। मिले के साथ मौजूद अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना के प्रयास तालिबान पर नहीं, बल्कि आतंकवादी खतरों से निपटने पर केंद्रित होंगे। अमेरिका 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा पर नजर रखेगा। ऑस्टिन ने कहा कि तालिबान ने 2020 में संकल्प किया था कि वह भविष्य में अफगानिस्तान को अलकायदा के लिए पनाहगाह नहीं बनने देगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि तालिबान अपना संकल्प याद रखेगा।

 

 

 

 

Tanuja

Advertising