दुनिया भर के ये अंधविश्वास कर देंगे हैरान !

Saturday, May 06, 2017 - 06:09 PM (IST)

बीजिंगः अंधविश्वास की प्रथा केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में हैं। इन देशों में अजीबो-गरीब किस्म के अंधविश्वासों को माना जाता था या अभी भी माना जाता है। यहां आपको कुछ ऐसे ही अंधविश्वासों के बारे में जानकर हैरानी होगी।

चीनी भाषा में नंबर 4 का उच्चारण मौत से मिलता-जुलता है। इसलिए किसी की कार में 4 नंबर नहीं होता, मोबाइल नंबर में भी कोई 4 नहीं चाहता। इतना ही नहीं लोग इमारतों में चौथा फ्लोर स्किप कर देते हैं।

दक्षिण कोरिया में लोग मानते हैं कि अगर वो पंखा चालू रख के सोएंगे तो जान जा सकती है। इसीलिए वहां के पंखों में टाइमर लगा रहता है जिससे पंखा कुछ देर बाद अपने आप बंद हो जाता है।

रूस में किसी के लिए फूलों का बुके ले जाएं, तो एक बार उनकी संख्या जरूर गिन लें। कहीं ये ईवन नंबर में तो नहीं हैं। रूस में ईवन नंबर के फूल देना मतलब होता है मौत का सिग्नल।

लड़का होगा या लड़की, यमन में यह जानने के लिए एक सांप को हवा में उछाला जाता है। अगर सांप पीठ के बस गिरता है तो लड़की होगी और अगर सीधा गिरता है तो लड़का।

काली बिल्ली रास्ता काट गई तो इसे बेड लक माना जाता है। इस अंधविश्वास का जन्म प्राचीन काल ईजिफ्ट में हुआ था जिसे आज भारत सहित कई देशों में माना जाता है।

इटली में यह अंधविश्वास है कि अगर कुछ खाने के तुरंत बाद आप पानी में जाएंगे तो आपकी मौत हो सकती है। इसलिए पहले नहाना फिर खाना।

 

 

Advertising