टोक्यो में 54 वर्ष बाद नवंबर में दिखा एेसा नजारा(Pics)

Thursday, Nov 24, 2016 - 12:39 PM (IST)

टोक्यो:जापान की राजधानी टोक्यो में पिछले 54 वर्षों में पहली बार नवंबर में बर्फबारी हुई जिसके कारण शहर के रेल यातायात पर गहरा असर पड़ा। बर्फबारी के रेल यातायात की गति मंद हुई है और कामकाज पर जाने वाले लोग भारी भरकम कपड़ों में बाहर निकले।

राजधानी में आमतौर पर भूकंप का सामना करने वाले लोगों ने काफी लंबे समय बाद बर्फबारी देखी।तड़के शुरू हुई बर्फबारी के कारण टोक्यो का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया।आमतौर पर इस समय यहां औसत तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है।टोक्यो में नवंबर माह की अंतिम बर्फबारी अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के कार्यकाल के दौरान हुई थी।उस दौरान कुछ महीने पहले ही गायक बॉब डायलन ने अपना पहला एलबम जारी किया था। गौरतलब है कि गायक बॉब डायलन को साहित्य के लिए वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

Advertising