महिलाओं को जिम कराती है 3 साल की बच्‍ची, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश

Saturday, Oct 26, 2019 - 02:54 PM (IST)

सिडनीः जिम में वर्जिश करते लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ लोग जिम चले तो जाते हैं, लेकिन वर्क आउट कम करते हैं। ऐसे में आपका जिम ट्रेनर या इंस्‍ट्रक्‍टर ऐसा माहौल देते हैं लोग खुशी-खुशी वर्जिश करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक जिम में हो रहा है। ट्विटर पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक एक जिम में नन्‍ही बच्‍ची महिलाओं को जिम कराते दिख रही है।

 

यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यह वीडियो देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि नन्‍ही बच्‍ची जिसकी उम्र करीब 3 साल की है, वह महिलाओं को बेहद अच्छे तरीके से कसरत करने के लिए निर्देशित कर रही है। उसे जिम की वर्जिश के सारे मूव भी पता हैं। वह एक-एक करके महिलाओं को सारे मूव्‍स करा रही है। वह महिलाओं को डांस भी करा रही है।

 

महिलाएं भी खुशी-खुशी उसके निर्देशानुसार जिम में वर्कआउट कर रही हैं। इस बच्‍ची की खास बात यह है कि यह हर वर्कआउट के बीच-बीच में पीछे मुड़कर चेक भी करती है कि सभी महिलाएं ठीक से वर्कआउट कर रही हैं या नहीं। वह यह भी देखती है कि महिलाएं उसे फॉलो कर रही हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर य‍ह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद कियाजा रहा है।

Tanuja

Advertising