यमन में आज से 72 घंटे का युद्ध विराम

Wednesday, Oct 19, 2016 - 01:47 PM (IST)

सना: यमन में आज से 72 घंटे का युद्ध विराम लागू हो रहा है जिसके बाद महीनों से लड़ाई के कारण कटे क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति संभव हो सकेगी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार युद्ध विराम स्थानीय समय के अनुसार रात 11 बजकर 59 मिनट(भारतीय समय रात एक बजे) पर लागू होगा।संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि युद्ध विराम से अरब क्षेत्र के सर्वाधिक निर्धन देश में लड़ाई समाप्त करने की संभावना बढ़ सकेगी।यहां लडाई में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।राहत सामग्री की आपूर्ति करने वाली एजेन्सियां युद्ध विराम लागू होने के बाद उन गांवों में पहुंचना चाहती हैं जो खाद्यान्न तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के अभाव से पीड़ित है। 
 

Advertising