जर्मन शेफर्ड बना लाखों लोगों के लिए सीख

Saturday, Sep 09, 2017 - 03:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा साथी माना जाता है। हर बुरे से बुरे समय में भी कुत्ता अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ता और पूरी वफादारी से उसके साथ रहता है।
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कुत्ते और उल्लू के बच्चे की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।
इन दोनों की दोस्ती की कुछ तस्वीरें फोटोग्राफर तंजा ब्रैंड्अ ने जर्मनी में क्लिक की हैं। कुत्ते का नाम इंगो है और उल्लू के बच्चे का नाम पोल्डी रखा गया है। पोल्डी की उम्र महज एक साल की है, ऐसे में इंगो उसकी रक्षा करता है।
फोटोग्राफर ने बताया, 'इंगो हमेशा पोल्डी को अपने इर्दगिर्द ही रखता है। वह उसे किसी भी तरह से परेशान नहीं करता है। दोनों आपस में खेलते और साथ में ही सोते हैं। 
फोटोग्राफर तंजा लगातार अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इंगो और पोल्डी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 



 

Advertising