पोम्पियो ने कहा-"चीन की मछली भूख पर अंकुश जरूरी, हम इक्वाडोर के साथ"

Saturday, Aug 22, 2020 - 03:57 PM (IST)

वाशिंगटन: चीन और उसकी विस्तारवादी नीतियां सिर्फ जमीनी क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मछलियों के लिए दुनिया भर के सागर और महासागर भी इसके निशाने पर हैं। अमेरिकी राज्य सचिव माईक पोम्पिओ ने मछलियां पकड़ने के लिए तटीय राज्यों के संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए चीन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इक्वाडोर का समर्थन किया है।

 

पोम्पिओ ने ट्वीट किया, "यह चीन की निरंतर मछली पकड़ने की प्रथाओं, नियम-तोड़ने और महासागरों के पर्यावरणीय क्षरण को रोकने का समय है। हम इक्वाडोर के साथ खड़े हैं और बीजिंग से अवैध, बिना लाइसेंस और मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने का आह्वान करते हैं।" ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इक्वाडोर के गैलापागोस समुद्री अभ्यारण्य के पास मछली पकड़ने वाले 260 चीन के झंडे वाले जहाजों की रिपोर्ट के बाद पोम्पियो ने ये टिप्पणी सामने आई। एक अलग बयान में, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक मछली पकड़ने के बेड़े को सब्सिडी देता है, जो नियमित रूप से तटीय राज्यों के संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है ।

 

चीनी आबादी की समुद्री भोजन के लिए बढ़ती इच्छा को पूरा करने और मछलियों को पकड़ने के लिए वहाँ के व्यापारी अब अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्रों में घुसने लगे। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2030 तक, चीन विश्व का लगभग 38% मछ्ली पकड़ने लगेगा, जो किसी भी अन्य क्षेत्र से दोगुना है। बता दें कि चीन अपनी भयानक भूख के चलते दुनिया भर के सागर और महासागर को मछली विहीन कर रहा है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार अब अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में घुस कर Illegal, Unreported, and Unregulated (IUU) मछली पकड़ रही है जिससे कई क्षेत्रों की जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान हुआ है।

Tanuja

Advertising