टाइगर और प्रेग्नेंट महिला के प्यार का वीडियो वायरल

Saturday, Jun 24, 2017 - 01:37 PM (IST)

नई दिल्ली: बाघ और शेर को देखकर किसी का भी पसीना छूट जाए। हर कोई इन खतरनाक जानवरों से दूरी बनाए रखना चाहता है और इन जानवरों को दूर से ही देखना पसंद करता है। 


लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो उत्तरी अमरीका के इंडियाना स्थित एक चिड़ियाघर का है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक टाइगर प्रेगनेंट महिला के पेट को स्पर्श करता है। हालांकि टाइगर अपने बाड़े में है और बीच के एक शीशे की दीवार है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस 'क्यूरियस' टाइगर की उत्सुक्ता को देखकर लोग हैरान हैं।
बता दें कि नताशा हैंडशू नामक महिला अपने परिवार के साथ इंडियाना के मशहूर पोटावाटोमी जू गईं थीं। जहां उनकी कजन ब्रिटनी ओसबोर्न ने यह वीडियो शूट किया। ब्रिटनी ओसबोर्न द्वारा शेयर किए जाने के बाद से इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोग शेयर कर चुके हैं।
 

 

Advertising