य​हां कुत्तों को बनाया जा रहा बाघ, तस्वीरें देख आप भी हो रह जाओगे हैरान

Thursday, Sep 03, 2020 - 02:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के दौर में इंसान क्या कुछ नया कर दे कहा नहीं जा सकता। कई बार लोग अलग करने के चक्कर में सारी हदें पार कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया में जहां एक शख्स ने आवारा कुत्ते को पेंट कर बाघ बना दिया। इस नकली बाघ की तस्वीर वायरल होे ही सोशल मीडिया में तहलका मच गया। 

एक बार तो इस तस्वीर को लेकर हर कोई धोखा खा ही जाता है लेकिन अगर इसे ध्यान से देखा जाए तो पता चलता है कि यह बाघ नहीं बल्कि एक कुत्ता है। इसके शरीर पर नारंगी और काले रंग की धारियां दिखाई दे रही है। कुत्ते के साथ ऐसा क्यों किया ये तो हम नहीं जानते लेकिन इतना जरूर है कि इस तस्वीर ने लोगों को दुख पहुंचाया है। 

इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है लोग कुत्ते के साथ इस तरह का बर्ताब करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कुत्ते के साथ अत्याचार है, जानवरों पर इस्तेमाल किए जाने वाले पेंट विषाक्त और संभावित रूप से हानिकारक हो सकते हैं।
 

vasudha

Advertising