फ्रांस में तिब्बती छात्रों ने चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tuesday, Apr 27, 2021 - 02:45 PM (IST)

पेरिस: फ्री तिब्बत-फ्रांस के छात्रों ने रविवार को पेरिस में चीन के 11वें पंचेन लामा को हिरासत में रखने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 1995 में दलाई लामा के रूप में पहचाने जाने वाले गेदुएन चोकेई न्यिमा की जयंती पर यहां 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने  उनकी रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पंचेन लामा के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मोमबत्तियां जलाई गईं और प्रार्थनाएं भी कीं।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व में SFT के अध्यक्ष यांकी मुअकिनी ने किया। विरोध प्रदर्शन में  फ्रांसीसी सीनेटर आंद्रे गट्टोलिन, जो चीन पर अंतर-संसदीय गठबंधन के उपाध्यक्ष भी हैं, भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तिब्बती लोगों के खिलाफ हिंसा और चीन द्वारा सांस्कृतिक जनसंहार  को रोकने का आह्वान किया।

 

बता दें कि तिब्बत पर बीजिंग स्थित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार का शासन है और सभी स्थानीय निर्णय लेने की शक्ति चीनी पार्टी के अधिकारियों के हाथों में है। 1950 में चीन के आक्रमण से पहले जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने उत्तरी तिब्बत में प्रवेश किया, तिब्बत एक संप्रभु राज्य था । 

Tanuja

Advertising