भयावह हिमस्खलन में जिंदा दफन होते-होते बचे टूरिस्ट, 80 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Monday, Jul 11, 2022 - 05:54 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः तियान शान पहाड़ों में भयानक हिमस्खलन देखने को मिला जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तियान शान पहाड़ मुख्य रूप से दक्षिणी-पूर्वी किर्गिस्तान से शुरू होते हैं और चीन की उत्तर-पूर्वी सीमा तक फैले हुए हैं। इस हिमस्खलन में 9 ब्रिटिश नागरिक समेत 10 लोग फंस गए। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी लोग ट्रेकिंग ट्रिप के लिए गए थे। इस ग्रुप में शामिल हैरी शिमिन ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो अपलोड किया है जो रुह कंपा देना वाला है। फुटेज में दिख रहा है कि बर्फ दूर से एक पहाड़ से गिरते हुए आगे बढ़ रही है।

 

I suppose there was nowhere to run to, but still! 😳pic.twitter.com/3GE4M4YOxa

— James Withers (@scotfoodjames) July 10, 2022

वीडियो बना रहे शिमिन की ओर ये मौत बन कर बढ़ रही थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को कवर कर लिया। बर्फ शिमिन के ऊपर से होते हुए निकल गई। वीडियो पोस्ट करने के साथ शिमिन ने लिखा, 'मैंने अपने पीछे बर्फ टूटने की एक आवाज सुनी। बर्फ की तस्वीरें खींचने के लिए मैं ग्रुप से अलग हो गया। क्योंकि मैं वहां कुछ मिनट पहले पहुंच गया था तो मुझे पता था कि शेल्टर कहां लिया जा सकता है। मेरा पास में ही शेल्टर था, लेकिन अंतिम सेकंड में मैं शेल्टर की तरफ भागा।  मुझे ये पता था कि मैंने एक बड़ा रिस्क लिया है। लगातार जब बर्फ आती रही तो मेरे चारों ओर अंधेरा था, मुझे लग रहा था कि मैं मर जाऊंगा।'

 

शिमिन ने आगे कहा कि उसे पता था कि उसका बाकी ग्रुप नजदीक ही है इसलिए वह सुरक्षित रहेगा बाद में उन्होंने गौर किया कि उन्हें किसी भी तरह की खरोंच नहीं आई है, लेकिन वह बर्फ की पाउडर से ढके हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब मेरे ऊपर बर्फ गिरी तो मैंने सिर्फ अपने ग्रुप के लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी।इस ग्रुप में एक अमेरिकी लड़की भी शामिल थी, जिसके घुटने में चोट लग गई। वहीं, एक व्यक्ति अपने घोड़े से गिर कर चोट खा गया। शिमिन ने आगे लिखा, 'हमरा ग्रुप एक साथ हंस और रो रहा था। जिंदा रहने के लिए हम लोग खुश थे। बाद में हमें ये अहसास हुआ कि हम बहुत किस्मत वाले थे। अगर हम अपने ट्रेक पर सिर्फ पांच मिनट और चलते रहते तो ये बर्फ हम पर ही गिरती। हमारे पास भागने की कोई जगह न होती और सभी मारे जाते।'

Tanuja

Advertising