सेन फ्रांसिस्को पार्क में गोलीबारी, 3 घायल

Friday, Aug 04, 2017 - 10:37 AM (IST)

सेन फ्रांसिस्को: परिवार और पर्यटकों से भरे हुए लोकप्रिय सेन फ्रांसिस्को पार्क में एक बंदूकधारी के गोलियां चलाने से 3 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोग घबराकर भागने लगे। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने दी।  

सेन फ्रांसिस्को पुलिस के अधिकारी ग्रेस गेटपेंडन ने बताया कि पुलिस कम से कम एक बंदूकधारी की तलाश में है। वह कल की घटना के बाद से फरार है।  हमले में घायल हुए तीनो व्यक्ति पुरूष हैं। सेन फ्रांसिस्को सदर अस्पताल के प्रवक्ता ब्रेड एंड्रयू ने बताया कि घायलों में से एक की हालत कल शाम गंभीर हो गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायल हुआ नाबालिग किशोर अभी भी अस्पताल में है, लेकिन एंड्रयू ने उसे बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।  

पास में रहने वाली निवासी और फ्रीलांस पत्रकार एंटोनिया जुहैज (47) ने बताया कि वह डोलोरस पार्क में बैठी थी जब उसने गोलियों की आवाज सुनी।  उसने बताया कि मैंने एक व्यक्ति को हाथ में बंदूक लेकर दौड़ते हुए देखा। मेरे ख्याल से कुल तीन गोलियां चली थीं। सेन फ्रांसिस्को की पुलिस ने लोगों को गोलीबारी के बाद से डोलोरस पार्क से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन दो घंटे बाद ही इस आदेश को वापस ले लिया।

Advertising