बगदाद में दागे गए तीन मोर्टार, कोई हताहत नहीं

Friday, Sep 07, 2018 - 01:21 PM (IST)

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित ग्रीन जोन में आधी रात के बाद शुक्रवार को तीन मोर्टार दागे गये। इराक की सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।  बयान के मुताबिक मोर्टार खाली भूभाग पर गिरे इसलिए जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।  

ग्रीन जोन के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मोर्टार मिस्र दूतावास के नजदीक गिरे। किसी आतंकवादी या विद्रोही समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला इराक के दक्षिणी तेल उत्पादक शहर बसरा में सोमवार को शुरू हुए प्रदर्शन के कई दिन बाद हुआ है।  

गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों और राजनीतिक कार्यालयों में आग लगा दी। सोमवार से शुरू हुये व्यापक प्रदर्शन में अब तक 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। ग्रीन जोन में पिछले कई वर्षों में पहली बार इस तरह के हमले को अंजाम दिया गयी है। बगदाद के ग्रीन जोन में पार्लियामेंट, सरकारी इमारतें और विदेशी दूतावास स्थित हैं।  

Isha

Advertising