फिनलैंड के द्वीप पर दिखे दुर्लभ 'अंडे'

Saturday, Nov 09, 2019 - 04:16 PM (IST)

हेलसिंकीः फिनलैंड के हैलुओतो द्वीप के मार्जेनेमी बीच पर एक दंपति को हजारों की संख्या में अंडे के आकार के दुर्लभ बर्फ के गोले दिखे। ये 'अंडे' समुद्र के किनारे करीब 30 मीटर तक फैले थे। तस्वीर खींचने वाले रिस्तो मतीला ने बताया कि गोले 'बर्फ के अंडे' जैसे दिखाई दे रहे थे। सबसे बड़ा अंडा फुटबॉल के आकार का था। फिनिश मौसम विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ, जौनी वेनियो ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं, बल्कि चिंता का विषय है।

 

सोशल मीडिया पर इन अंडों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन सही मौसम की स्थिति में साल में एक बार ऐसा हो सकता है। जब हवा का सही तापमान (केवल शून्य से थोड़ा नीचे), पानी का सही तापमान (हिमांक के करीब) हो। इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में भूगोल-भूविज्ञान के एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. जेम्स कार्टर के अनुसार, “शरद ऋतु में ऐसा देखने के लिए मिल जाता है, क्योंकि यह तब जब पानी की सतह पर बर्फ बनना शुरू हो जाती है।

 

जब लहरे आती जाती हैं तब भी ऐसा हो सकता है। मैं इस तरह की तस्वीर को देख सकता हूं। फोटो और कमेंट को साझा करने वाले फोटोग्राफर के लिए धन्यवाद, अब दुनिया में कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो हममें से ज्यादातर लोग कभी नहीं देख पाएंगे।”

Tanuja

Advertising