लूला को जेल भेजे जाने के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

Wednesday, May 02, 2018 - 02:49 PM (IST)

क्यूरीतिबाः  पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा को जेल भेजे जाने के विरोध में ब्राजील के दक्षिण पूर्वी शहर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। लूला भ्रष्टाचार के मामले में इस शहर में जेल की सजा काट रहे हैं।

क्यूरीतिबा शहर के पूर्व यूनियन नेता को जेल भेजे जाने के खिलाफ कल कम से कम 6,000 लोगों ने मजदूर दिवस के मौके पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्हें जेल भेजना अनुचित है।

कई प्रदर्शनकारियों ने लाल रंग के कपड़े पहने थे , डी सिल्वा की वर्कर्स पार्टी का रंग भी लाल है। उन्होंने अपने हाथ में पूर्व राष्ट्रपति को रिहा किए जाने के संदेश वाली तख्तियां ले रखी थी। साथ ही उस न्यायाधीश को बर्खास्त करने की अपील की जिन्होंने लूला को सजा दी थी। लूला भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अप्रैल से सजा काट रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया है

Isha

Advertising