भूत के साथ शादी करेगी यह महिला, बताई अपनी लव स्टोरी

Wednesday, Oct 31, 2018 - 06:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जहां भूत का नाम सूनते ही लोगों की रूह कांप जाती है तो वहीं एक महिला ऐसी भी है जो भूत के साथ शादी रचाने जा रही है। कुछ दिन पहले एक ब्रिटिश महिला ने दावा किया था  कि वह पिछले 11 वर्षों के दौरान 20 से ज्यादा भूतों के साथ सेक्स कर चुकी है। अब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी (भूत) के साथ शादी करने जा रही है। 

इंग्लैंड के ब्रिस्टल की रहने वाली एमेथिस्ट रिलम एक आध्यात्मिक काउंसलर हैं यानी तांत्रिक हैं। उसने दावा किया कि 9 महीने तक साथ में रहने के बाद उसके प्रेमी (भूत) ने उसे प्रपोज किया।  ऐमेथिस्ट ने बताया कि भूत के घुटने नहीं है इसलिए उसने बैठकर प्रपोज नहीं किया। जब उसके प्रेमी ने उसे प्रपोज किया तो उसने पहली बार उसकी आवाज सुनी। 

ऐमेथिस्ट ने बताया कि उसके प्रेमी की आवाज बहुत अच्छी है। अब वह जल्द ही उसके साथ शादी करने की योजना बना रही है। हाल ही में उसने एक न्यूज वेबसाइट को बताया था कि उसने पिछले 11 सालों में 20 से ज्यादा भूतों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। रिलम बताती हैं कि 10 साल पहले जब वह अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं तो मेरा पति घर से बाहर गया था। मैंने आत्माओं को आकर्षित करने के लिए काफी छोटे कपड़े पहने थे। इसके बाद मुझे अनोखी शक्ति का अहसास हुआ और तब पहली बार मैंने भूत के साथ सेक्स किया।
 

vasudha

Advertising