बिना हाथों-पैरो के पैदा हुआ ये शख्स, आज है पूरी दुनिया की इंस्पिरेशन

Sunday, Feb 25, 2018 - 10:40 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः हम अगर छोटा सा दुख हो तो हम हमेशा भगवान को कौसते है। दुनियां मे भगवान ने हर तरह के लोग बनाए है ज्यादातर लोग अपने शरीर या लुक्स को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया के इस शख्स की कहानी जानेंगे तो आप भी अपनी जिंदगी से और ज्यादा प्यार करने लगेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के Nick Vujicic की जिंदगी की कहानी सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।  निक के बचपन से ही दोनों हाथ और पैर नहीं है। आप कल्पना कर सकते हैं कि इन दोनों अंगों के बिना जीना कितना मुश्किल होगा। निक को भी कभी ऐसा ही लगता था। लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और आज वे पूरी दुनिया की प्रेरणा बन चुके हैं।

मां ने कर दिया था गोद में लेने से मना
जब भी कोई पेरेंट्स बनते हैं तो उनके लिए ये दिन दुनिया में सबसे खुशी देने वाला दिन होता है। मगर निक के जन्म के वक्त जब नर्स उन्हें उनकी मां के सामने ले गई तो मां ने निक को गोद में लेने से ही नहीं बल्कि देखने से भी मना कर दिया था। लेकिन बाद में निक के माता-पिता ने भी उन्हें आखिर में अपना ही लिया। इसके बाद शुरू हुई निक के संघर्ष की कहानी।

कभी की था आत्महत्या करने की कोशिश
आज निक पूरी दुनिया को मोटिवेट करते हैं। मगर जब वे 10 साल के थे तब उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इसके बाद निक ने खुद संभाला और इस जिंदगी से लड़ने का फैसला किया। निके ने इसके बाद अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा दिया। उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन और एकाउंटेंसी व फाइनेंशियल प्लानिंग में भी डिग्री हासिल की।

2008 में शुरु हुई थी उनकी लव स्टोरी
लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने 23 साल की उम्र में ही Life without Limbs नाम से एक अंतररास्ट्रीय एनजीओ की स्थापना कर दी। 2007 में निक ने Attitude is Altitude नाम से एक कम्युनिटी शुरू की। 2008 में निक, टेक्सास में एक मॉटिवेशनल स्पीच देने गए थे। वहां उनकी मुलाकात टेक्सास में रहने वाली Kanae Miyahara से हुई। Kanae को पहली नजर में निक से प्यार हो गया था। 

ऐसे किया प्रपोज
निक और Kaene ने उस लम्हे को याद करते हुए बताया कि निक ने Kaene को उंगली पर किस करने की इजाजत मांगी। Kaene के हां कहने पर वो मुंह से उनकी उंगली में अंगूठी डालने लगे। पहले Kanae को लगा कि वो उन्हें काट रहे हैं लेकिन फिर रिंग देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इंटिमेसी को लेकर सवाल करते हैं लोग
कई लोगों के मन में निक और Kanae की इंटिमेसी को लेकर सवाल आते हैं। इस बारे में निक का कहना है कि उनके बीच ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और वो दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। वहीं Kaene का कहना है कि निक के पास वो सबकुछ है जिसकी उन्हें जरूरत है।

Advertising