नौजवान को मादा काकरोच से हुआ प्यार, शारीरिक संबंध भी बनाए

Sunday, Feb 03, 2019 - 02:34 PM (IST)

बीजिंगः किसी इंसान को कब, किस उम्र में किससे प्यार हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। और दुनिया में प्यार के अजीबो गरीब किस्से भी सामने आते रहते हैं। प्यार का एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक 25 वर्षीय लड़के को किसी लड़की नहीं बल्कि ऐसी जीव से प्यार हो गया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। युमा शिनोहारा नाम के इस नौजवान को पहली ही नजर में एक मादा कॉकरोच से प्यार हो गया। तिलचट्टों के एक अफ्रीकन फार्म से उसने इसे खरीदा और इसके बाद से ही युमा को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ खास है, दोनों एक दूसरे को समझ सकते हैं।

अपनी इस गर्लफ्रेंड का नाम उसने लिसा रखा। लिसा को ही युमा अपना पहला प्यार मानता है और तो और युमा का तो ऐसा भी कहना था कि लिसा बहुत हॉट है और दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी हैैं। इतना ही नहीं युमा ने ख्वाबों में लिसा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बातों को भी स्वीकार किया जिसमें कभी वह खुद को लिसा की आकृति के समान छोटा मान लेता है या कभी लिसा को इंसानों जैसा बड़ी आकृति का मानकर चलता है।


हद तो तब हो गई जब लिसा की मौत हो जाने पर युमा ने उसे खा लिया। जैसा कि हम जानते ही हैं कि कुछ कीट पतंगों की आयु कम होने की वजह से उनकी मौत जल्द ही हो जाती है और लिसा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मरने के बाद लिसा के शरीर को युमा ने खा लिया। दरअसल, युमा एक एनटोमोफैगिस्ट है यानि कि ऐसे लोग जो कीट पतंगों का सेवन आहार के रूप में करते हैं।

युमा का अब ऐसा मानना है कि लिसा की मौत के दुख से उबरना उसके लिए काफी मुश्किल था। उसने लिसा के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखते हुए उसका सेवन किया और अब लिसा हमेशा उसके शरीर में ही मौजूद रहेगी। जापान का यह किस्सा आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Tanuja

Advertising