ये है दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग, कीमत 3 हजार करोड़ रुपए

Friday, Nov 17, 2017 - 01:04 PM (IST)

न्यूयॉर्क: पुनर्जागरण काल के महान चित्रकार लियोनार्डो द विंसी की मानी जा रही 500 साल पुरानी एक पेंटिंग ‘साल्वाटर मुंड’ को एक नीलामी में यहां 45.03 करोड़ डॉलर यानी लगभग 3 हजार करोड़ में खरीदा गया। यह अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है। नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टी ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सबसे महंगी पेंटिंग का कीॢतमान पाब्लो पिकासो की  ‘द वीमेन ऑफ अल्जियर्स’ के नाम था। पिकासो की यह पेंटिंग 2015 में 17.94 करोड़ डॉलर में बिकी थी। इसकी भी नीलामी क्रिस्टी ने ही की थी।

क्रिस्टी ने बताया कि ‘साल्वाटर मुंड’ अर्थात ‘सेवियर ऑफ द वल्र्ड’ पेंटिंग में ईसा मसीह को चित्रित किया गया है। यह उन चुनिंदा 20 पेंटिंग में से है जिसे आमतौर पर विंसी की कृति के तौर पर स्वीकार किया जाता है। विंसी की यह पेंटिंग करीब 1500 ई के पास की मानी जा रही है। इसे अमेरिका की एक क्षेत्रीय नीलामी में 2005 में पाया गया था। इसके बाद लंबे समय तक इसकी सत्यता प्रमाणित करने का शोध किया गया। सत्यता के दस्तावेजीकरण हो जाने के बाद इसे लंदन के द नेशनल गैलरी में 2011 में प्रर्दिशत किया गया था।
 

Advertising