ये दो लोग ले रहे लाइफटाइम फ्री बर्गर का मजा, ये है वजह(Pics)

Sunday, Nov 06, 2016 - 03:12 PM (IST)

नई दिल्ली:मैक डोनॉल्ड का फास्ट फूड दुनियाभर में काफी फेमस है।हालांकि इसके लजीज फास्ट फूड का स्वाद चखने के लिए आपको कुछ ज्यादा जरूर खर्च करना पड़ता हैं।लेकिन आप ये सुन थोड़े हैरान जरूर हो जाएंगे कि दुनिया के दो अरबपति लोग जो दुनिया के किसी भी मैक डोनॉल्ड में फ्री में बर्गर खा सकते हैं और इसके पीछे की वजह है उनका 'मैक गोल्ड' नाम का स्पेशल कार्ड।   


दरअसल इन दोनों शख्सों बिल गेट्स और वारेन बुफे को मैक डोनॉल्ड ने लाइमटाइम फ्री बर्गर खाने के लिए ‘द मैक गोल्ड’ कॉर्ड इश्यू किया हुआ है जिसके चलते ये लाइमटाइम फ्री बर्गर का लुत्फ उठा सकते है।बता दें कि बिल को सबसे ज्यादा मैक डोनॉल्ड का चीज बर्गर खाना और डाइट कोक पीना पसंद है।उनके ऑफिस से लेकर घर जानें वाली लक्जरी कार तक में डाइट कोक रखने के स्पेशल इंतजाम किए गए हैं।वारेन मैक को भी बर्गर खाना पसंद है। वारेन और बिल दोनों अच्छे दोस्त हैं और कई बार इन्हें एक-साथ मैक डोनॉल्ड बर्गर का लुत्फ उठाते देखा गया है।
 

Advertising