ये है प्रिंस हैरी-मेगन की शाही शादी की खास बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप(pics)

Saturday, May 19, 2018 - 07:07 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः ब्रिटेन के  Prince of Wales चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंध गए है । 

इस  शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी थी। शादी के साथ ही मेगन मार्कल की ज़िंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। 

ये ब्रितानी शाही परिवार के लिए भी एक नया अध्याय होगा क्योंकि पहली अश्वेत व तलाकशुदा अमरीकी अभिनेत्री जो मिक्स्ड रेस की हैं और ब्रिटेन के शाही परिवारों से अलग हैं, इस परिवार की बहू बनने जा रही हैं। 

भतीजा प्रिंस जॉर्ज और भतीजी प्रिंसेस शर्लेट
शादी में जहां सिर्फ चुनिंदा मेहमानों शामिल होने का मौका मिला वहीं  मेगन और हैरी के ब्राइडल पार्टी के लिए ब्राइडमेड्स और पेज ब्वॉयज का चुनाव भी बड़े ही तरीके से किया गया है। इस लिस्ट में 10 बच्चों का नाम शामिल किया गए थे जिसमें सबसे पहला नाम प्रिंस हैरी के भतीजे प्रिंस जॉर्ज और भतीजी प्रिंसेस शर्लेट का था।  


महिलाओ ने पहना आकर्षिक हैट्स
शाही शादियों में आने वाली महिलाएं अलग-अलग आकार और डिज़ाइन के हैट्स पहनती हैं। 

ये रॉयल प्रोटोकॉल है कि आधिकारिक शादी-ब्याह के दौरान महिलाओं को सर ढँकना होता है।

इस शाही शादगी दौरान  भी महिलाओँ की हैट्स आकर्षण का केन्द्र रही। इस परंपरा की शुरूआत बहुत पुरानी है। 

सदियों से महिलाएं सार्वजिनक तौर पर दिन के समय बालों को ढँक कर रखती आईं हैं  लेकिन 1950 के दशक में ये परंपरा ख़त्म सी हो गई लेकिन आज भी ख़ास आयोजनों विशेष रूप से चर्च जाते समय महिलाएं बालों को ढँक लेती हैं।   


शाही शाही परिवार से ताल्लुक नहीं, फिर भी पहना ताज 
भले ही मर्कल शाही परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं, फिर भी वो शादी में शाही ताज पहना। जब लेडी डायना का निधन हुआ तब वो अपने गहनें अपनी बहुओं के लिए छोड़ गई थीं। डचेज़ ऑफ़ कैम्ब्रिज ने आधिकारिक समारोहों में कई बार उनके और महारानी, दोनों के गहने पहने हैं। 

भाई को चुना बेस्ट मैन 
पार्टी में शाही दूल्हे को अटेंड करने के लिए एक शख्स होता है, उसे बेस्ट मैन कहा जाता है। इस व्यक्ति को दूल्हा खुद चुनता है । प्रिंस हैरी ने अपने भाई विलियम को अपने बेस्ट मैन के तौर पर चुना। विलियम ने 2011 में अपनी शादी में प्रिंस हैरी को अपना बेस्ट मैन बनाया था। 

Isha

Advertising