..तो इसलिए अफ्रीकी देशों से गंधो को भेजा जा रहा है चीन

Friday, Jun 15, 2018 - 11:53 AM (IST)

नैरोबीः चीन में जिलेटिन की मांग की वजह से अफ्रीकी देशों से काला बाजारी के जरिए गधों  को भेजा जा रहा है। इसके पीछे के मुख्य कारण है कि इन गधों की खाल चीन में बहुत काम आ रही है पर इसके उलट इस वजह से अफ्रीका के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां काफी संख्या में लोग कृषि कार्यों और भारी सामानों की ढुलाई के लिए गधों पर निर्भर होते हैं।  हाल ही में यहां जोसेफ कामोनजो कारियूकी के तीन गधे लापता हो गए थे और बाद में इन सब के अवशेष बरामद हुए।

केन्या से लेकर बुरकिनी फासो , मिस्र से लेकर नाइजीरिया तक के पशु अधिकार समूहों का कहना है कि गधे के खाल की कालाबाजारी करने वाले चीन में जेलिटिन की मांग को पूरा करने के लिए गधों को मारकर उनकी खाल को निकालते हैं। जिलेटिन गधे की खाल से बनता है और इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य क्षेत्र में होता है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीन में गधों की संख्या में कमी आने से अब इसकी आर्पति अफ्रीका , ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमरीका से हो रही है।      

Isha

Advertising