3 दिन बाद शुरू हो जाएगा दुनिया का अंत !

Tuesday, Sep 19, 2017 - 06:05 PM (IST)

सिडनीः दुनिया के अंत की शुरुआत शनिवार 23 सितंबर  से हो जाएगी। ये दावा ट्यूब पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में किया जा रहा है । इस वीडियो में बाइबिल में दिए गए वर्णनों का हवाला दिया गया है। एक स्वघोषित ईसाई शोधकर्ता डेविड मिएडे ने वीडियो में ये दावा किया है। वीडियो को अभी तक 27 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि बाइबिल के बुक ऑफ रिविलेशन में दुनिया के अंत के बारे में संकेत दिए गए हैं।

वीडियो में कहा गया है कि दुनिया के अंत के लिए जरूरी ग्रहों का संयोग 23 सितंबर को बन रहा है। वीडियो के अनुसार वृश्चिक, कन्या, मंगल, बुध, सिंह इत्यादि सभी राशियों को एक विशेष स्थिति में होने पर ही “दुनिया के अंत” की शुरुआत होगी और ये स्थिति इस शनिवार को बन रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि प्लैनेट एक्स (निबुरु) नामक ग्रह धरती के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों को ऐसे किसी ग्रह की जानकारी नहीं है लेकिन ईसाई शोधकर्ता ने दावा किया है कि ये ग्रह धरती के 1.4 करोड़ मील से गुजरेगा।

दावा है कि ये काल्पनिक ग्रह धरती से टकरा भी सकता है। शोधकर्ता ने दावा किया कि ये ग्रह हर 3600 साल में सूरज का एक चक्कर लगाता है। डेविड ने दावा किया कि ये ग्रह हमारे सौर मंडल में शामिल नहीं है लेकिन ये हर 3600 साल बाद हमारे सौर मंडल से गुजरता है। लेकिन डेविड के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने प्लैनेट एक्स जैसे किसी ग्रह के अस्तित्व से इंकार किया। नासा के वैज्ञानिक डेविड मॉरिसन ने कहा कि ऐसा कोई ग्रह नहीं है और ऐसा कोई ग्रह धरती के पास से गुजरने वाला होता तो नासा को इसके बारे में पता होता।

Advertising