दुनिया के सबसे बड़े देश में है सिर्फ एक ATM, लोग मज़े से निकालते हैं पैसे

Tuesday, May 28, 2019 - 05:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां सिर्फ 1 ATM मशीन है । जानकर हैरानी होगी कति ये क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है और इसका नाम है अंटार्कटिका। सर्दियों में माइनस 60 सेल्सियस डिग्री तक टेम्परेचर वाले इस देश में 1998 में दो ATM मशीन लगाई गईं, जिनमें से अब एक ही काम करती है। अंटार्कटिका के मैकमर्डो स्टेशन पर ये ATM मशीन वेल्स फर्गो बैंकिंग समूह ने लगाई है।

जानकारी के मुताबिक अंटार्कटिका के मैकमर्डो स्टेशन की आबादी 250 से 1250 के आस-पास है, जो कि इस देश में सबसे ज्यादा लोगों वाली जगह है। इसके अलावा अंटार्कटिका में इससे कम आबादी ही रहती है। मैकमर्डो स्टेशन के लोगों के लिए यहां कॉफी शॉप, जनरल स्टोर्स, बार्ड और पोस्ट ऑफिस हैं, जिनमें से कुछ सिर्फ कैश ही लेते हैं। इस वजह से इस शहर में एटीएम लगवाया गया।

गिनीज़ वर्ल्ड ऑफि रिकॉर्ड्स के मुताबिक मैकमर्डो स्टेशन पर मौजूद इस एटीएम के नाम सुदूर दक्षिण भाग में मौजूद इकलौता एटीएम होने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही ये अंटार्कटिका के पूरे महाद्वीप पर मौजूद एकमात्र ATM है। वेल्स फर्गो के वाइस प्रेज़िडेंट डेविड पार्कर के मुताबिक, यहां लोगों को कैश की खास जरुरत नहीं होती, बावजूद  ATM मशीन में कैश निर्धारित समय पर डाला जाता है। साथ ही इस ATM की भी साल दो साल में सर्विस की जाती है।

पार्कर ने इन दो एटीएम में से सिर्फ एक चलने की वजह बताई, कि दूसरे एटीएम का इस्तेमाल पहले वाले को चालू रखने के लिए किया जाता है। जैसे कोई स्पेयर पार्ट खराब होता है तो दूसरे एटीएम से निकाल लिया जाता है। बता दें, अंटार्कटिका देश पूरे 14 मिलियन किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है।यह दुनिया का सबसे ठंडा, बर्फिली हवाओं वाला सबसे सूखा महाद्वीप हैय़ अंटार्कटिका का 90 से ज्यादा प्रतिशत एरिया सिर्फ बर्फ से ढका है. इस देश का रिकॉर्ड टेम्परेचर साल 1983 में माइनस 90 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

Tanuja

Advertising