इस जिम में वर्कआऊट नहीं मार खाने आते हैं मर्द (VIDEO)

Sunday, Apr 07, 2019 - 10:41 AM (IST)

लंदन: जिम में लोग वर्कआऊट करने आते हैं लेकिन लंदन में एक ऐसा जिम है जहां लोग बुरी तरह मार खाने आते हैं वह भी लेडी रैसलर्स से। इतना ही नहीं इसके लिए अच्छा-खासा पैसा भी खर्च किया जाता है। बता दें कि लड़कियां इस सेवा के लिए लड़कों से करीब 150 पौंड (करीब 1400 रुपए) की राशि लेती हैं। इस जिम में पुरुषों की पिटाई का काम करने वाली लड़कियां पेशे से रैसलर होती हैं जो पिटने के इच्छुक क्लाइंट की इच्छानुसार पिटाई करती हैं।

यहां पिटाई असल में एक कुश्ती जैसी ही होती है जिसमें कुछ लोग जीतने के लिए भी लड़ते हैं। आपको बता दें कि पेशेवर रैसलर लड़कियों से जीतना कोई आसान काम नहीं होता। अधिकतर लोग इसमें सिर्फ मार खाने के लिए ही आते हैं। लंदन की फेमस वूमैन रैसलर पिप्पा द रिपर इस जिम की ऑनर हैं। यहां उनके साथ 3 खूबसूरत रैसलर्स लोगों को पीटती हैं।


पिप्पा का कहना है कि ज्यादातर लोग उनकी खूबसूरत बॉडी को देखने और छूने के लिए यहां आते हैं। कुख्यात महिला पहलवान पिप्पा (द रिपर) ने ब्रिटन की राजधानी में इस जिम की शुरुआत की थी। 18 से लेकर 70 वर्षीय लोग यंहा पिटने के नाम पर मस्ती करने आते है, इस जिम की मालकिन ने अपनी मण्डली का नाम बिकिनी पहलवान रखा है।
 

Tanuja

Advertising