पाक ने किया भारतीय पनडुब्बी को वापस भेजने का दावा

Friday, Nov 18, 2016 - 06:43 PM (IST)

करांची: पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी देखे जाने और उसे वापस लौटाने का दावा किया है। 

नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार को पाकिस्तान के दक्षिणी तट पर एक पनडुब्बी देखी गई थी इसके बाद लगातार इस पर निगाह रखी जा रही थी, उसे जल क्षेेेत्र में घुसने नहीं दिया गया और वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। नौसेना ने पनडुबी का फुटेज और तस्वीर भी जारी की है। 
 

Advertising