बड़ी मुसीबत में भारत का एक और पड़ोसी! बांग्‍लादेश में जरूरी चीजों के भाव आसमान छू रहे...लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tuesday, Aug 30, 2022 - 09:08 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: बांग्‍लादेश में पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें, रहने की लागत और लंबे समय तक बिजली कटौती के खिलाफ दक्षिणी बांग्लादेश के उखिया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों ने बांग्लादेश की हसीना सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की मीडिया की मानें तो यह पहली बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम इस कदर बढ़ाए गए हैं।

 

श्रीलंका के बाद अब बांग्‍लादेश, भारत का वो पड़ोसी है जहां पर इस तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में बढ़े फ्यूल की कीमतों के चलते देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। बांग्लादेश में जरूरी चीजों के भाव भी आसमान छू रहे हैं।

 

पिछले दिनों बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमतों में 51.7 फीसदी और डीजल की कीमत में 42 फीसदी का इजाफा हुआ था, तब भी लोग सड़कों पर उतर आए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। बता दें कि श्रीलंका में महंगाई के कारण काफी बुरे हाल हो गए थे, तब भारत ने अपने पड़ोसी देश की काफी मदद की थी। 

Seema Sharma

Advertising