मिस्र के राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात, यूक्रेन के हालात पर हुई चर्चा

Wednesday, Mar 09, 2022 - 09:35 PM (IST)

काहिराः मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह सिसी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत में यूक्रेन के हालात पर चर्चा की। सिसी के प्रेस कार्यालय ने यह जानकारी दी। 

कार्यालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन संकट की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मिस्र के नेता ने बातचीत के महत्व पर जोर दिया। मिस्र स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए राजनीतिक रूप से संकट के जल्द समाधान के उद्देश्य से सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करता है।'' 

कार्यालय ने कहा कि सिसी ने पुतिन के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन से मिस्र के नागरिकों की निकासी सुनिश्चित करने के रूस के प्रयासों की भी सराहना की। 

Pardeep

Advertising