सबसे उम्रदराज महिला ने 6.5 घंटे तक स्पेसवॉक कर बनाया रिकॉर्ड

Sunday, Jan 08, 2017 - 01:27 PM (IST)

वॉशिंगटनः पैगी व्हिटसन ऐसी अंतरिक्षयात्री हैं जो अक्सर नए-नए रिकॉर्ड बनाती रहती हैं।  पेगी (56) ने शनिवार को नासा के लिए स्पेसवॉक की है।ऐसा करने वाली वह सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। उनकी यह स्पेसवॉक 6.5 घंटे तक चली। इससे पहले नवंबर में वह इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन गई थीं और ऐसा करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनी थीं।

उनके इस वर्तमान मिशन का नाम एक्सपीडिशन 50/51 है, इसे खत्म करते ही उन्होंने किसी अमरीकन एस्ट्रोनॉट द्वारा अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कुल 377 दिन स्पेस में बिताए। यह उनकी 7वीं स्पेसवॉक थी। इसके साथ ही वह नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता के रिकार्ड के बराबरी कर चुकी हैं। महिला अंतरिक्षयात्री के तौर पर सुनीता के नाम सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में स्पेसवॉक (चहलकदमी) का रिकार्ड दर्ज है।

एक्सपीडिशन 50 के कमांडर शेन किम्बरौघ और फ्लाइट इंजीनियर पैगी ने अंतरिक्ष स्टेशन के दाईं ओर काम करने के दौरान एडाप्टर प्लेट्स लगाई और 6 नई लिथियम ऑयन बैटरियों के लिए बिजली कनेक्शन दिए। यह काम 13 जनवरी को दूसरी बार चहलकदमी के दौरान भी जारी रहेगा। इस बार शेन और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर थामस पेसक्यूट इस काम को अंजाम देंगे। वर्तमान मिशन में वह 6 महीने तक स्पेस में रहेंगी। वह अगले महीने 57 वां जन्मदिन भी वहीं मनाएंगी। इस मिशन का उद्देश्य नैशनल स्पेस स्टेशन में पावर अपग्रेड करना है।
 

Advertising